रीवा डाक संभाग के सहायक शाखा डाकपाल श्री अजय कैला 9वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम से खेलते हुए अलग अलग राज्यों के खिलाड़ियों को हराकर 8 फाइट्स के बाद स्वर्ण पदक जीता।
इस उपलब्धि पर रीवा संभाग अधीक्षक डाक विभाग श्री आर एस चौहान जी, एवं सहायक डाक अधीक्षक रीवा संभाग श्री राकेश कुमार जी ने पदक पहना कर बधाई दी एवं आगे निरंतर ऐसे ही डाक विभाग, प्रदेश एवं देश के लिए और पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।
रीवा डाक संभाग के सभी कर्मचारियों की तरफ से आपकी इस सफलता पर आपको बहुत- बहुत शुभकामनाएं !!!

No comments:
Post a Comment